श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर गढ़वाल में महिला की आत्महत्या, पहचान अज्ञात

श्रीनगर गढ़वाल में महिला की आत्महत्या, पहचान अज्ञात

srinagar suicide

उत्तराखंड के टिहरी जिले के श्रीनगर गढ़वाल के पास एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने चौरास पुल के पास नदी से महिला का शव बरामद किया है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

घटना की जानकारी सोमवार, 30 सितंबर की दोपहर को मिली, जब कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में सूचना मिली कि एक महिला ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। चौरास पुलिस चौकी के प्रभारी यशवंत सिंह खत्री ने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया और कुछ समय बाद महिला का शव बरामद कर लिया।

महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। महिला ने क्रीम रंग का सूट और नीले रंग का पजामा पहना हुआ था। उसके पास से कोई दस्तावेज़ या ऐसा सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।

पुलिस ने महिला से संबंधित जानकारी आसपास के थानों और चौकियों में भेज दी है। शव को श्रीकोट के बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और शिनाख्त के बाद ही अगली कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#womensucide

#srinagargarhwal

Related Post

कर्णप्रयाग:- उत्तराखंड जल संस्थान की लापरवाही दूषित जल आपूर्ति
कर्णप्रयाग:- उत्तराखंड जल संस्थान की लापरवाही दूषित जल आपूर्ति
ByThe Pahadi NewsMar 28, 2025

उत्तराखंड जल संस्थान की लापरवाही: दूषित जल आपूर्ति से जनता की सेहत खतरे में उत्तराखंड…

हिमालयन विजडम स्कूल का भव्य शुभारंभ संपन्न
हिमालयन विजडम स्कूल का भव्य शुभारंभ संपन्न
ByThe Pahadi NewsMar 17, 2025

हिमालयन विजडम स्कूल का भव्य शुभारंभ संपन्न चमोली, 17 मार्च 2025 – महेंद्र नगर, माइथान…

कर्णप्रयाग संगम तट पर एक व्यक्ति नदी में डूबकर लापता
कर्णप्रयाग संगम तट पर एक व्यक्ति नदी में डूबकर लापता
ByThe Pahadi NewsMar 7, 2025

कर्णप्रयाग संगम तट पर एक व्यक्ति नदी में डूबकर लापता वीडियो फेसबुक के “KPG वाले”…

थराली: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दादी-पोते की जलकर मौत
थराली: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दादी-पोते की जलकर मौत
ByThe Pahadi NewsMar 7, 2025

थराली: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दादी-पोते की जलकर मौत चमोली जिले के थराली थाना…

1 Comments Text

Leave a Reply