Image

गोविंदघाट- हेमकुंड साहिब पुल क्षतिग्रस्त का भयावह वीडियो

गोविंदघाट- हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त

बुधवार सुबह गोपिंदघाट के पास अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा टूट गया, जिससे हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के चलते यातायात प्रभावित हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

हिमस्खलन का खतरा बरकरार

चमोली जिले में हिमस्खलन (एवलांच) का खतरा अभी भी बना हुआ है।मौ सम विभाग ने 8 मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं, जिससे आगे भी हालात खराब हो सकते हैं।

पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश और मंगलवार को भी खराब मौसम रहा।बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। नीचे के इलाकों में बारिश हुई, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

सुबह 11 बजे मौसम साफ हुआ और धूप निकली, लेकिन शाम होते-होते फिर से मौसम खराब हो गया।

कड़ाके की ठंड और तापमान में भारी गिरावट

बद्रीनाथ धाम:

अधिकतम तापमान माइनस 8 डिग्री

न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री

ज्योतिमठ:

अधिकतम तापमान 3 डिग्री

न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री

औली:

अधिकतम तापमान 4 डिग्री

न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री

जनजीवन प्रभावित

तापमान में भारी गिरावट के कारण लोग दिनभर घरों में दुबके रहे।प्रशासन की ओर से यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड और खराब मौसम जारी रह सकता है।

चमोली जिले में मौसम की मार और हिमस्खलन के खतरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रशासन सतर्क है और लोगों को भी असुरक्षित इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 8 मार्च से और बदलाव संभव है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

Related Post

हिमालयन विजडम स्कूल की अनूठी पहल
हिमालयन विजडम स्कूल की अनूठी पहल
ByThe Pahadi NewsJun 19, 2025

हिमालयन विजडम स्कूल की अनूठी पहल: घर-घर जाकर बच्चों का होमवर्क निरीक्षण, ग्रामीण शिक्षा को…

कतर राष्ट्रपति ट्रंप को देने जा रहा है सदी का सबसे महंगा उपहार
कतर राष्ट्रपति ट्रंप को देने जा रहा है सदी का सबसे महंगा उपहार
ByThe Pahadi NewsMay 14, 2025

ट्रंप प्रशासन कतर से प्राप्त करेगा लग्ज़री बोइंग 747-8, ट्रंप लाइब्रेरी को सौंपी जाएगी विमान…

कर्णप्रयाग:- उत्तराखंड जल संस्थान की लापरवाही दूषित जल आपूर्ति
कर्णप्रयाग:- उत्तराखंड जल संस्थान की लापरवाही दूषित जल आपूर्ति
ByThe Pahadi NewsMar 28, 2025

उत्तराखंड जल संस्थान की लापरवाही: दूषित जल आपूर्ति से जनता की सेहत खतरे में उत्तराखंड…

हिमालयन विजडम स्कूल का भव्य शुभारंभ संपन्न
हिमालयन विजडम स्कूल का भव्य शुभारंभ संपन्न
ByThe Pahadi NewsMar 17, 2025

हिमालयन विजडम स्कूल का भव्य शुभारंभ संपन्न चमोली, 17 मार्च 2025 – महेंद्र नगर, माइथान…

Leave a Reply